ससुराल में शादी के बाद पहली होली 2025 में मनाने वाली बॉलीवुड हसीनाएं | Bollywood actress first holi 2025 after marriage
बॉलीवुड हसीनाएं शादी के बाद ससुराल में पहली होली मनाएंगी बीते कुछ महीनों में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई जानी-मानी अदाकाराओं ने अपने पार्टनर के साथ शादी की। ऐसे में इस साल उनकी पहली होली है जो वे अपने पतियों के साथ सेलिब्रेट करने वाली हैं। जानिए उनके बारे में... सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली और दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जून में ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से सिविल मैरिज की थी। इस साल वह शादी के बाद पहली बार होली सेलिब्रेट करने वाली हैं। अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) हीरामंडी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की भी इस साल शादी के बाद पहली होली है। उन्होंने पिछले साल एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में एक्टर सिद्धार्थ के साथ सात फेरे लिए थे। फैंस उनकी पहली होली की झलकियां देखने के लिए बेताब हैं। शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) मेड इन हेवन एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के लिए इस साल की होली बहुत खास है क्योंकि वह शादी के बाद पहली बार अपने पति के साथ रंगों का त्योहार मनाने वाली हैं। पिछले साल दिसंबर महीने में शोभिता ने नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के साथ...