ससुराल में शादी के बाद पहली होली 2025 में मनाने वाली बॉलीवुड हसीनाएं | Bollywood actress first holi 2025 after marriage
बॉलीवुड हसीनाएं शादी के बाद ससुराल में पहली होली मनाएंगी
बीते कुछ महीनों में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई जानी-मानी अदाकाराओं ने अपने पार्टनर के साथ शादी की। ऐसे में इस साल उनकी पहली होली है जो वे अपने पतियों के साथ सेलिब्रेट करने वाली हैं। जानिए उनके बारे में...
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)
शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली और दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जून में ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से सिविल मैरिज की थी। इस साल वह शादी के बाद पहली बार होली सेलिब्रेट करने वाली हैं।
अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari)
हीरामंडी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की भी इस साल शादी के बाद पहली होली है। उन्होंने पिछले साल एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में एक्टर सिद्धार्थ के साथ सात फेरे लिए थे। फैंस उनकी पहली होली की झलकियां देखने के लिए बेताब हैं।
शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala)
मेड इन हेवन एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के लिए इस साल की होली बहुत खास है क्योंकि वह शादी के बाद पहली बार अपने पति के साथ रंगों का त्योहार मनाने वाली हैं। पिछले साल दिसंबर महीने में शोभिता ने नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के साथ शादी की थी।
कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh)
साउथ सिनेमा की ब्यूटी क्वीन कीर्ति सुरेश की भी इस साल शादी के बाद पहली होली है। वह पहली बार अपने पति एंथनी थाटिल के साथ होली के रंगों में सराबोर होंगी। उन्होंने पिछले साल दिसंबर महीने में क्रिश्चियन और साउथ इंडियन रीति-रिवाज से अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एंथनी से शादी की थी। एंथनी शोबिज से नहीं हैं। वह दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं।
प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli)
इसी साल प्राजक्ता कोली नेपाली दुल्हन बनी हैं। ऐसे में उनकी भी शादी के बाद पहली होली है। प्राजक्ता ने 25 फरवरी को वृषांक खनल के साथ शादी की जो नेपाल के रहने वाले हैं और पेशे से वकील हैं। प्राजक्ता की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं, अब उनके होली सेलिब्रेशन की तस्वीरों का इंतजार है।
Comments
Post a Comment