सीजन बिग बॉस 19 अब तक के सभी सीजन से हटकर और लंबा होने वाला है। बिग बॉस सीजन 19 तकरीबन साढ़े पांच महीने चलेगा। सलमान खान के इस कंट्रोवर्शियल शो को देखने के लिए दर्शकों को अक्टूबर तक का इंतजार नहीं करना होगा। बिग बॉस सीजन 19 कंटेस्टेंट : एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी : एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को मेकर्स अपने इस शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच कर रहे हैं। ममता कुलकर्णी 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के साथ नाम जुड़ने से लेकर ड्रग डीलर विक्की गोस्वामी से शादी करने और ड्रग्स केस में नाम आने तक, ममता कुलकर्णी का अतीत काफी कंट्रोवर्शियल रहा है। ममता कुलकर्णी महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनाया गया था, लेकिन विवादों के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया। फिलहाल वह साध्वी बन चुकी हैं और साथ ही ये भी क्लियर कर चुकी हैं कि बॉलीवुड में वह कभी वापसी नहीं करेंगी। बिजनेसमैन राजकुंद्रा: बिजनेसमैन राजकुंद्रा की, जिन्हें मेकर्स इस शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं। वैसे राजकुंद्रा को बीते साल भी शो के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन वह हिस्सा नहीं बने। शिल्पा शेट्टी के पति राजकुंद्रा: राज कुं...