जानिए नितेश तिवारी रामायण (Ramayana) में कौन निभा रहा किसकी भूमिका
नितेश तिवारी बवाल, दंगल, चिल्लर पार्टी और छिछोरे जैसी फिल्में बना चुके हैं। अब नितेश तिवारी अपने करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट रामायण (Ramayana) बना रहे हैं।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बड़े-बड़े सितारे अहम किरदार में दिखाई देने वाले हैं। चलिए आपको रामायण की पूरी कास्ट के बारे में बताते हैं।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म रामायण में भगवान राम की भूमिका तो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) निभाएंगे।
रामायण की पूरी स्टार कास्ट:
इन सितारों का नाम तो कन्फर्म हो गया है, लेकिन इसके अलावा राजा दशरथ कौन बनेगा या फिर मंदोदरी या शूर्पणखा का रोल कौन निभाएगा, यहां देखिए स्टार कास्ट की लिस्ट:
- रणबीर कपूर - भगवान राम
- साई पल्लवी - माता सीता
- यश - रावण
- रवि दुबे - लक्ष्मण
- सनी देओल - हनुमान
- मोहित रैना - भगवान शिव
- काजल अग्रवाल - मंदोदरी
- रकुल प्रीत सिंह - शूर्पणखा
- लारा दत्ता - कैकेयी
- अमिताभ बच्चन - जटायू
- अनिल कपूर - राजा जनक
- कुणाल कपूर - भगवान इंद्र
- विवेक ओबरॉय - विद्युतजिह्वा
- अरुण गोविल - राजा दशरथ
- आदिनाथ कोठारे - भरत
- राम्या कृष्णन - कौशल्या
- शीबा चड्ढा - सुमित्रा
- बॉबी देओल - कुम्भकरण
कब रिलीज होगी रामायण?
रामायण की कहानी को एक ही फिल्म में समेटना आसान नहीं है, इसलिए नितेश तिवारी इसे दो भाग में रिलीज कर रहे हैं। पहला भाग दीवाली 2026 पर और दूसरा दीवाली 2027 पर रिलीज होगी।
Comments
Post a Comment